{"_id":"6a907616752827412e072560","slug":"case-registered-over-allegations-of-failing-to-execute-the-sale-deed-after-accepting-payment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-182871-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रुपये लेने के बाद बैनामा न कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रुपये लेने के बाद बैनामा न कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर के मोहल्ला मिश्रीपुर तहबरगंज के आशीष श्रीवास्तव ने रुपये लेने के बाद भी प्लाॅट का बैनामा नहीं कराने के आरोप में दिलाजाक निवासी अकरम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आशीष श्रीवास्तव ने जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थनापत्र दिया था कि उन्होंने अकीम खां से एक प्लाॅट पुवायां रोड पर बुक किया था। प्लॉट दो लाख 50 हजार रुपये का था, जिसकी प्रतिमाह 10 हजार रुपये किस्त देना तय था। उन्होंने 24 जनवरी को 10 हजार रुपये दिए थे, जिस पर अकरम खां ने उनको आरएस बिल्डर की एक रसीद दी।
उन्होंने ऑनलाइन कुल 1,70000 हजार रुपये देने के बाद अकरम से बैनामा कराने के लिए कहा तो अकरम टालमटोल करते रहे। परेशान होकर उन्होंने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी, जिस पर 19 नवंबर 2025 को समझौता हुआ कि अकरम छह महीने में रुपये वापस कर देंगे। अभी तक रुपये वापस नहीं मिले हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद