{"_id":"6a9076a142bff22ff60ff923","slug":"child-injured-in-tractor-accident-dies-during-treatment-noida-news-c-23-1-lko1064-104426-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहे नौ वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्लू नालंदा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल से मेमो के माध्यम से हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसमें बताया गया कि कल्लू पुत्र मुकेश निवासी भगत मार्केट गांव बिसरख घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था।
इसी दौरान एक ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोगों ने बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।