{"_id":"57deed764f1c1b223aa82904","slug":"tendua-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचौराघाट में तेंदुआ ने युवकों पर बोला हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचौराघाट में तेंदुआ ने युवकों पर बोला हमला

Updated Mon, 19 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
कचौराघाट में तेंदुआ ने युवकों पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों से फसल की रखवाली करने शनिवार की रात खेतों में गए कचौराघाट के युवकों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। किसी तरह युवकों ने पेड़ों पर चढ़कर अपनी जान बचाई। रविवार को दिन भर ग्रामीणों ने यमुना के बीहड़ और खेतों में तेंदुआ की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। वन विभाग जंगली जानवर को हायना बता रहा है। फुट मार्क लेने की कवायद की जा रही है।
जैतपुर के कचौराघाट गांव के सुनील, अनिल, बदन सिंह, सर्वेश आदि जानवरों से अपनी फसल की रखवाली करने के लिए रोजाना की तरह शनिवार रात खेतों पर गये थे। जानवरों की आहट होने पर उन्होंने टार्च की रोशनी की तो सामने तेंदुआ दिखा। युवक कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेंदुआ उनकी ओर दौड़ पड़ा। युवकों ने पास खड़े पेड़ों पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। बता दें कि तीन पहले भी यमुना के बीहड़ में तेंदुआ ने नीलगाय पर हमला कर उसे मार डाला था। इलाके में तेंदुआ की दहशत के चलते रविवार को एकजुट हुये ग्रामीणों ने यमुना के बीहड़ से लेकर बाजरा के खेतों तक तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। जैतपुर के डिप्टी रेंजर बृजेश परमार ने बताया कि कचौराघाट के आसपास हायना का मूवमेंट है। तेंदुआ की बात ग्रामीण बता रहे हैं। जानवर के फुट मार्क लेने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।