फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager killed in aadarsh nagar

घर के बाहर से किशोरी को अगवा कर हत्या

Sat, 10 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in aadarsh nagar
दस घंटे बाद 400 मीटर की दूरी पर गुम्मट रोड पर नाले में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के न्यू आदर्श नगर स्थित गंगे गौरी बाग से गुरुवार रात को घर के बाहर चल रहे गणेश महोत्सव से 14 वर्षीय संध्या पुत्री बंटी लापता हो गई। दस घंटे बाद शुक्रवार सुबह उसकी लाश गुम्मट रोड पर नाले में मिली। उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसका पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो हंगामा होने लगा। पुलिस से नोंकझोंक और खींचतान हुई। तकरीबन दो घंटे बाद पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 
विज्ञापन


गंगे गौरी बाग, न्यू आदर्श नगर निवासी बंटी एक ब्यूटी पार्लर पर नौकरी करता है। उसकी बंटी संध्या नव ज्योति स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। परिवारीजनों ने बताया कि संध्या को डेंगू हो गया था। इस कारण उसकी दवा चल रही थी। बंटी के घर के बाहर गणेश पंडाल सजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात को उसमें भगवान की झांकी के साथ ही भजनों पर नृत्य हो रहा था। संध्या भी बड़ी बहन सिमरन और अन्य लोगों के साथ घर के दरवाजे पर खड़ी होकर महोत्सव देख रही थी। रात तकरीबन 11:45 बजे संध्या लापता हो गई। इस पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सौ नंबर पर सूचना दी। इसके बाद बल्केश्वर चौकी पर बताया। वहां से परिवारीजनों को बृज विहार चौकी पर भेज दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे तलाशने की कोशिश नहीं की।

परिवारीजनों ने उसे रेलवे और बस स्टेशन के अलावा आसपास के मोहल्लों और पार्कों में भी तलाश किया। शुक्रवार सुबह तकरीबन दस बजे संध्या की लाश घर से 400 मीटर की दूरी पर एक कोठी के बाहर नाले में पड़ी मिली। इसका पता चलने पर परिवारीजन और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस की लापरवाही पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो तीखी नोंकझोंक हुई। एसपी सिटी, सीओ हरीपर्वत, सीओ छत्ता पहुंच गए।


उन्होंने कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली। दो घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतका के परिवारीजनों की तहरीर पर शक में आदर्श नगर, गुम्मट निवासी मन्नो (55), लाला, रवि और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या, साक्ष्य मिटाने और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed