फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son in law shot dead mother in law and father in law

ससुराल में दामाद का खूनी-खेल: सास और ससुर को उतारा मौत के घाट, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Sun, 13 Feb 2022 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोरों(कासगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोरों(कासगंज) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 04:06 PM IST
सार

लाल घाट क्षेत्र में दामाद ने अपनी ससुराल में खूनी खेल खेला। पत्नी के ससुराल न आने पर उसने सास और ससुर की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Son in law shot dead mother in law and father in law
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल घाट क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी के ससुराल न आने पर इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


लाल घाट निवासी रमा पुत्री गोपाल की शादी अमित कुमार निवासी आगरा के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रमा अपने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर 20 दिन पहले अपने मायके आ गई। अमित ने उसे वापस आने के लिए फोन किया, लेकिन रमा ने वापस आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अमित बाइक से अपनी ससुराल पहुंच गया और अपनी सास सुमन को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब गोली की आवाज सुनकर ससुर गोपाल वहां आया तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जान बचाने के लिए भागे तो उनका पीछा करके दूसरी गोली मारी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दामाद मौके से भाग गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर गोपाल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed