{"_id":"6aa06b7a86bc45996f00b5f3","slug":"snake-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158441-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेत में गन्ना बांध रहे मजदूर के पैर में सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेत में गन्ना बांध रहे मजदूर के पैर में सांप ने डसा
विज्ञापन
बागपत। चौबली गांव में खेत में मंगलवार की सुबह गन्ना बांध रहे मजदूर राजकुमार कश्यप के पैर में सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
चौबली गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव के एक किसान के खेत में गन्ना बांधने गए थे। साथी मजदूरों के साथ गन्ना बांधना शुरू कर दिया। तभी एक सांप के बराबर में पैर रखा गया, जिससे सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसने पर शोर मचाया तो साथी मजदूर वहां आ गए, लेकिन जब तक सांप खेत में भाग गया था।
इस मामले में डॉ. शाहिद अली का कहना है कि एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाने के बाद मजदूर को मेरठ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है।