फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son complaint against his father for molestation with women in agra

महिलाओं से छेड़छाड़ करना पिता को पड़ा भारी, बेटे ने दी ऐसी 'सजा', जिंदगी भर रहेगी याद

Tue, 01 Oct 2019 08:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
son complaint against his father for molestation with women in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता को जेल भिजवा दिया। बेटे का कहना था कि पिता शराब के नशे में मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे परिवार डरा हुआ है। 
विज्ञापन


बेटे ने रविवार को थाना एत्माद्दौला में पिता के खिलाफ शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी पिता भिड़ गया। किसी तरह पकड़कर थाने लाए। बेटे की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


नगला रामबल निवासी राहुल वर्मा ने शिकायत की कि उसका पिता राजेश रोजाना शराब पीते हैं। इसके बाद मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। घर में भी गालीगलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे को जन्म देने के 10 दिन बाद मां ने किया आत्मदाह, सामने आई चौंकाने वाली वजह

बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा

अगर कोई विरोध करता है तो चाकू और उस्तरा हाथ में लेकर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस से पहले भी शिकायत की। शनिवार रात को भी राजेश ने हरकत की। बेटे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो भाग निकला। 

बाद में थाने की फोर्स पहुंची। इसके बाद ही राजेश को पकड़ा जा सका। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेटे ने छेड़छाड़, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उसे जेल भेज दिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed