Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Main accused incident three people run over Scorpio arrested search suspects mother and brother

जौनपुर: स्कॉर्पियो से तीन लोगों को रौंदने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां और भाई समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Sun, 22 Nov 2026 05:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Nov 2026 05:33 AM IST
सार

स्कॉर्पियो से तीन लोगों को रौंदने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे लीलहा गांव के पास से दबोचा। घटना में शामिल आरोपी की मां और भाई समेत अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उधर, सांसद प्रिया सरोज ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Jaunpur Main accused incident three people run over Scorpio arrested search suspects mother and brother
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान स्कॉर्पियो से रौंदकर तीन लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राम यादव उर्फ रामचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह 11:45 बजे पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के लीलहा गांव के पास से पकड़ा। 

विज्ञापन


घटना में छह अन्य लोग घायल हुए थे। इनमें 68 वर्षीय राजनाथ यादव की हालत अब भी गंभीर है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। चक मुस्तफाबाद गांव में 18 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे डेढ़ फीट जमीन पर पानी गिराने को लेकर परिवार के लोगों के बीच पंचायत चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर राम यादव अपनी ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई और आरोपी मौके से भाग गया। हादसे में इंदु देवी पत्नी मनोज यादव और अमित यादव पुत्र श्रवण यादव की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल राजदेव यादव ने भी देर रात ट्रामा सेंटर पहुंचने पर दम तोड़ दिया था। घटना में छह अन्य लोग घायल हुए थे।

मृतका इंदु देवी के पति मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राम यादव, उसकी मां इंद्रावती और भाई विजय यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, आरक्षी हरेंद्र राजभर और राजू के साथ पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

सांसद ने परिजनों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा
मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज शनिवार की दोपहर चक मुस्तफाबाद गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक इंदु देवी, अमित यादव और राजदेव यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। सांसद ने ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती 68 वर्षीय राजनाथ यादव की हालत के बारे में भी परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें पूरी घटना बताई। सांसद ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर पर उनके साथ खड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed