{"_id":"5d90417a8ebc3e93bd1096dd","slug":"woman-set-herself-on-fire-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे को जन्म देने के 10 दिन बाद मां ने किया आत्मदाह, सामने आई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को जन्म देने के 10 दिन बाद मां ने किया आत्मदाह, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Sun, 29 Sep 2019 07:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
मृतका सपना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के नगला फतेह में शनिवार को पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगा ली। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के ससुरालीजन फरार हो गए। महिला ने 10 दिन पूर्व ही बेटे को जन्म दिया था। नवजात को मायकेवाले ले गए हैं।
थाना फरिहा के नगला फतेह निवासी सपना (20) पत्नी बंटू यादव ने शनिवार दोपहर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार की आवाज सुनकर सास जुगला देवी और श्वसुर शिवराज सिंह ने सपना को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों के हाथ झुलस गए।

पति से विवाद से बाद लगाई आग
इसके बाद ससुरालीजन फरार हो गए। वहीं चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और महिला को उपचार के लिए फिरोजाबाद स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
10 दिन पूर्व ही उसने बेटे को जन्म दिया है। उसने बताया कि पति बंटू से विवाद के कारण उसने खुद को आग लगा ली। हालांकि उपचार के थोड़ी देर में ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएचओ फरिहा जेपी सिंह ने कहा कि नगला फतेह में महिला की आग से जलकर मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा मायका पक्ष के लोग तहरीर देंगे तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें