फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shamsabad me bval

युवक की मौत पर सुलगा खेडा़ नवादा 

Mon, 19 Sep 2016 01:13 AM IST
युवक की मौत पर सुलगा खेडा़ नवादा 
युवक की मौत पर सुलगा खेडा़ नवादा  Updated Mon, 19 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
shamsabad me bval
युवक की मौत पर सुलगा खेडा़ नवादा  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
गांव खेड़ा नवादा में शनिवार रात करीब 1:30 बजे इरादतनगर और शमसाबाद थाना पुलिस की दबिश के दौरान भूरी सिंह (27) की तालाब में गिरने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे धक्का देकर मार डाला जबकि उस पर कोई केस नहीं था। उसके भतीजे रवि को पकड़कर  घंटों हिरासत में रखा। उसके परिवार की महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की। भूरी सिंह की पत्नी ने हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें इरादतनगर के दरोगा विनोद कुमार को नामजद किया और 10-12 पुलिसकर्मी अज्ञात हैं।
उधर, पुलिस की बर्बरता पर भड़के गांव के लोगों ने रविवार सुबह भूरी सिंह का शव लेकर शमसाबाद-आगरा मार्ग पर गढ़ी जहान सिंह मोड़ पर जाम लगा दिया। पुलिस पर पथराव किया। इसमें एसपी पूर्वी अखिलेश नारायण समेत कई अधिकारियों की गाड़ियों के शीशे टूट गए। इससे बौखलाई पुलिस ने पहले पत्थर फेंके, फिर लाठियां बरसाई और इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  खेड़ा नवादा में इरादतनगर थाना के गढ़ी सीसाराम निवासी देवकीनंदन की ससुराल है। इरादतनगर थाना की पुलिस उसे पकड़ने आई थी। वह नहीं मिला तो घर में सो रहे रवि को उठा लिया। भूरी सिंह पर राइफलें तान दीं। वह बचकर  घर के पास ही तालाब की ओर भागा। रवि का कहना है कि उसके सामने ही  पुलिस ने भूरी सिंह को तालाब में धक्का दे दिया। वह डूब गया। यह देखकर पुलिस उसे (रवि को) को लेकर वहां से शमसाबाद थाना चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन 
एसओ इरादतनगर थाना अशोक यादव को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसपी पूर्वी को सौंपी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस पर पथराव करने वालों में जुआरी और सटोरिए शामिल हैं। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी - डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed