फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school director murdered in firozabad

फिरोजाबादः पंचायत में गोली मारकर स्कूल डायरेक्टर की हत्या, बेटा घायल

Mon, 11 Jun 2018 11:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 11 Jun 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
school director murdered in firozabad
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात में स्कूल डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली पंचायत के दौरान मारी गई। 
विज्ञापन


फायरिंग में उनका बेटा भी घायल हो गया। वारदात के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

सुकावा थाना क्षेत्र के नगला गुलाल निवासी अजय प्रताप यादव (65) एक स्कूल के डायरेक्टर हैं। उनका गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है।  

school director murdered in firozabad
वारदात की जगह जुटी भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को इसके लिए अजय प्रताप यादव के शिकोहाबाद थाने के डाहनी में स्थित स्कूल में पंचायत बुलाई गई थी। गांव के भी कई लोग पंचायत में आए हुए थे। 

पंचायत शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई और दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे अजय प्रताप को सिर में गोली लगी। 

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके बेटे राम प्रताप को भी हाथ में गोली लगी। वारदात के बाद सनसनी फैल गई। हत्यारोपी फरार हो गए। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल राम प्रताप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed