{"_id":"2f21a1074b6b7817dc69feabfee29cd7","slug":"robbery-in-vinay-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा कारोबारी के मुनीम से 2.5 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहा कारोबारी के मुनीम से 2.5 लाख की लूट
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज में पशु व्यापारी से पांच लाख रुपये लूट की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार दोपहर को शाहगंज-बोदला रोड स्थित विनय नगर में लोहा कारोबारी के मुनीम से ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात कारोबारी की फर्म के बाहर ही की गई। मौके पर आई पुलिस तलाशी के नाम पर फिर लकीर पीटती रही।
सिकंदरा-बोदला लोहा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल निवासी विश्वकर्मा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी की विधिचंद पवन कुमार आयरन ट्रेडर्स के नाम से विनय नगर में फर्म है। बुधवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे फर्म के मुनीम कमला नगर निवासी प्रमोद सिंघल ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की कारगिल शाखा से पांच लाख रुपये निकाले। उसने 500-500 रुपये के नोटों की दस गड्डी को अखबार में लपटने के बाद एक्टिवा स्कूटर की डिकी में रख दिया। 1.45 बजे फर्म पर पहुंचा। तकरीबन 15 मिनट बाद डिकी खोलकर रकम निकालने लगा। तभी पैदल आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर रुपये छीन लिए। ढाई लाख रुपये उसके हाथ में आ गए, जबकि बाकी ढाई लाख वहीं गिर गए। इसके बाद दस मीटर दूर खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। मुनीम के शोर मचाने पर मजदूर ने पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। जानकारी पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव थाना जगदीशपुरा पुलिस के साथ पहुंचे। सीओ का कहना है कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मगर उसमें बदमाशों की फुटेज नहीं आ सकी।
बैंक से ही पीछा कर रहे थे बदमाश
मुनीम ने बताया कि बैंक की शाखा के बाहर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए थे। इनमें से एक की पीठ पर बैग था। ये दोनों बैंक के बाहर से ही उसका पीछा कर रहे थे। जब वह फर्म पर पहुंचा तो उन्होंने इसकी जानकारी पवन को दी थी। इस पर पवन ने रकम कुछ देर बाद डिकी से निकालने के लिए बोला था।
विज्ञापन
सपा और भाजपा नेता पहुंचे
वारदात के बाद सपा के राहुल चतुर्वेदी, महेंद्र खंडेलवाल, भाजपा के सुधीर गोयल पहुंच गए। उन्होंने लूट की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।