{"_id":"57c5d0ef4f1c1bf47f2cafa4","slug":"robbery-in-mahadev-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव नगर में लाखों की डकैती से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महादेव नगर में लाखों की डकैती से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
पांच बदमाशों ने दंपति को कमरों में बंद कर की लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोदला-बिचपुरी रोड स्थित महादेव नगर में बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी ओम प्रकाश जैन और उनकी पत्नी संतोष को बंधक बनाकर बदमाश 65 हजार कैश समेत लाखों का माल लूट ले गए। पांच बदमाशों ने करीब एक घंटा तक लूटपाट की। इसके बाद आराम से फरार हो गए।
वारदात सोमवार दोपहर 12:30 बजे की है। लेकिनपुलिस इसे दबाए रही। अधिकारियों को भी नहीं बताया। सोमवार देर रात इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। ओम प्रकाश जैन ने बताया कि बदमाश उनका नाम पूछते हुए गेट पर आए। उस समय ओम प्रकाश और उनकी ही पत्नी घर पर थे। पत्नी ने अंदर से देखा तो उनसे कहने लगे कि जैन साहब से काम है। उन्होंने गेट नहीं खोला। तभी पहुंचे तो कहने लगे, अरे जैन साहब, आपसे ही मिलना था, कुछ जानकारी करनी है।
बकौल ओम प्रकाश जैन, जैसे ही उन्होंने गेट खोला, बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। टेप से उनके और उनकी पत्नी के हाथ और मुंद बंद कर दिए। उन्हें स्टोर रूम में बंद कर दिया और पत्नी को बाथरूम में। इसके बाद दो तिजोरियों में से एक के ताले तोड़े।
विज्ञापन
उसमें से चाभियां लेकर अलमारी खोलीं। पूरा घर खंगाल डाला। 65 हजार कैश, 155 ग्राम सोने के और 500 ग्राम चांदी के जेवरात और एक लैपटाप लूट लिया। इसकेबाद फरार हो गए। उनके जाने के बाद वे किसी तरह बाहर निकले। शोर मचाने पर पड़ोसी आए और फिर जगदीशपुरा थाना से पुलिस को बुलाया।
नकाबपोश थे पांचों बदमाश
ओम प्रकाश जैन ने बताया कि पांचों बदमाशों ने हरी साफी से मुंह ढक रखा था । दो के हाथ में तमंचे थे। स्थानीय भाषा बोल रहे थे।
दहशत में कालोनी के लोग
वारदात से कालोनी में दहशत है। लोगों ने पुलिस से कहा कि रात और दिन दोनों समय गश्त बढ़ाई जाए। यहां पहले कई बार चोरी हो चुकी है।