{"_id":"96acdfde3755fba068ca862ab6d632ab","slug":"ragging-with-doctor-in-sn-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन में डाक्टर के साथ रैगिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएन में डाक्टर के साथ रैगिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएस द्वितीय वर्ष के छात्र डा. अमित जायसवाल ने शिकायत में कहा है कि
विज्ञापन
सर्जरी विभाग में बुधवार रात को एमएस तृतीय वर्ष के छात्र डा. विकास बंसल,
डा. शशि चौरसिया, डा. नृपेंद्र शर्मा और डा. आशुतोष के साथ उनकी भी ड्यूटी
थी। अमित ने चारों सीनियर्स पर गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया है।
शिकायत में कहा है कि चारों डाक्टर अपना काम कराते हैं, ड्यूटी खत्म होने
के बाद हास्टल नहीं जाने देते। पीड़ित ने थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज
करया है। इसकी शिकायत दिल्ली के एंटी रैगिंग सेल में भी की है।
आज होगी पेशी
मामले की जांच के लिए शुक्रवार को सीनियर और पीड़ित छात्रों को प्राचार्य कार्यालय में बुलाया गया है। प्रिंसिपल के सामने उनसे पूछताछ की जाएगी। प्रथम दृष्टया जो भी मामला बनेगा, कार्रवाई होगी।
मामला गंभीर है। शिकायत के तुरंत बाद ही हमने विभागाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो चार सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डा. एके अग्रवाल, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कालेज
मेडिकल छात्र घड़ी वाली बिल्ंिडग में ड्यूटी पर था। तभी आरोपी छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। डेढ़ साल पूर्व अमित की आरोपी छात्रों ने रेगिंग ली थी, इसकी शिकायत तत्कालीन प्राचार्य से कर दी थी। तभी से ये छात्र उससे रंजिश मानते हैं। इसी के चलते मारपीट की है। एनसीआर दर्ज की गई है।
वहीद अहमद, एसओ, थाना एमएम गेट