{"_id":"572f99754f1c1ba9485cd62a","slug":"pulls-from-the-soldiers-drove","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुनिहाई में सिपाहियों से खींचतान, दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नुनिहाई में सिपाहियों से खींचतान, दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 09 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
नुनिहाई में रविवार रात को मकान के विवाद मेें चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। सूचना पर आए चीता मोबाइल के सिपाहियों ने उनसे अपशब्द बोले। इस पर लोग भड़क गए। सिपाहियों से खींचतान और गालीगलौज कर दी। इसके बाद सिपाहियों को दौड़ा लिया। इसकी जानकारी पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। मगर, तब तक आरोपी भाग गए।
नुनिहाई निवासी राहुल और टिंकू चचेरे भाई हैं। दोपहर में उनमें मकान के विवाद में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, परिवार के लोगों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया। रात तकरीबन 8:30 बजे दोनों एक बार फिर मारपीट करने लगे। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। चीता मोबाइल के सिपाही आए तो उन्हें लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि सिपाहियों ने महिलाओं से अपशब्द बोल दिए। इस पर महिलाएं भड़क गईं। भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने सिपाहियों के साथ खींचतान कर दी। एक सिपाही का हेलमेट गिर गया। हंगामा होने पर सिपाहियों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा। बाद में उन्होंने एसओ को फोन पर जानकारी दी तो फोर्स आ गई। मगर, तब तक हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए। एसओ का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।