फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policeman murder accused arrested in encounter in agra 

मुठभेड़: ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही की हत्या करने वाला गिरफ्तार, दरोगा भी गोली लगने से घायल

Tue, 24 Nov 2020 08:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2020 08:12 AM IST
सार

  • सैंया में सोमवार रात 12:30 बजे हुई मुठभेड़, इंस्पेक्टर के पेट को छूती हुई निकली गोली, अस्पताल में भर्ती, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

विज्ञापन
policeman murder accused arrested in encounter in agra 
मुठभेड़ में घायल हुए दरोगा, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया थाने के सिपाही सोनू कुमार चौधरी की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी हेत सिंह को पुलिस ने सोमवार रात करीब 12:30 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस का कहना है कि उसकी ओर से की गई फायरिंग में सैंया थाना के इंस्पेक्टर प्रदीप पांडे घायल हो गए। गोली उनके पेट को छूती हुई निकल गई। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आठ नवंबर की सुबह थाना सैंया की पुलिस खनन के वाहनों को पकड़ने गई थी। खेरागढ़ थाना क्षेत्र में बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया था। हेत सिंह गिरोह के सदस्यों ने सिपाही सोनू चौधरी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। बाद में आरोपियों की पहचान धौलपुर के थाना कोलोनी स्थित खरगपुर निवासी हेत सिंह, ट्रैक्टर चालक बबलू, मालिक अनूप सहित अन्य रूप में हुई थी। 
विज्ञापन



पिछले दिनों पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। मुख्य आरोपी फरार था। हेत सिंह पुलिस की दबिश से पहले ही भाग गया था। सोमवार रात को भरतपुर जाने की फिराक में था। दो साथियों के साथ जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। क्राइम ब्रांच ने सैंया पुल पर घेरा। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सैंया प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडे के पेट को छूती हुई निकल गई। वह घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके हेत सिंह को पकड़ लिया। घायल निरीक्षक को क्राइम ब्रांच प्रभारी कमलेश कुमार और थाना बरहन के प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी हेत सिंह को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

दो साल में चौथी बार किया पुलिस पर हमला

हेत सिंह पहले भी पुलिस पर हमला कर चुका है। उसने 2018 में पुलिस टीम पर हमला किया था। पिछले साल दरोगा पर हमला किया था। इसके बाद सिपाही सोनू चौधरी की हत्या की। अब पुलिस टीम पर फायरिंग की है।

संगठित गिरोह चला रहा है गैंगस्टर 

हेत सिंह संगठित गिरोह चला रहा है। यह गिरोह अवैध खनन करता है। रेत को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में बेचा जाता है। राजस्थान से लेत लदी ट्रॉलियां आगरा लाई जाती हैं। आगे बाइक पर गिरोह के सदस्य यह देखते हुए चलते हैं कि कहीं पुलिस चेकिंग तो नहीं कर रही है। वे पीछे आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोगों के संपर्क में रहते हैं।

घोषित किया जाएगा खनन माफिया

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि हेत सिंह को खनन माफिया घोषित कराया जाएगा। इसकी फाइल तैयार कर प्रशासन को भेज दी गई थी। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed