फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested two thieves with twenty bikes in etah

अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 20 बाइक बरामद

Sat, 12 Jan 2019 06:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
police arrested two thieves with twenty bikes in etah
पकड़े गए दोनों बाइक चोर
एटा जिले में पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 20 बाइक बरामद की गईं हैं। ये बाइकें आगरा और फिरोजाबाद सहित आसपास के अन्य जिलों से चुराईं गईं हैं। 
विज्ञापन

 
पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मिरहची पुलिस को सूचना मिली थी कि हमीरपुर को जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े भट्टे के पास चोरी की बाइकों की खरीद परोख्त हो रही है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मिरहची पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी प्रदीप पुत्र उदयवीर और फिरोजाबाद थाना एका के गांव करनपुर निवासी ओमवीर पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग में शामिल योगेंद्र उर्फ पोला पुत्र रमेश चंद्र निवासी रतिभानपुर और खेमू निवासी डाक बगलिया फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की 20 बाइक बरामद की गई हैं। जिन्हें आरोपी आगरा, फिरोजाबाद सहित अन्य जिलों से चोरी करके लाए थे। वाहन चोर पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed