फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm pe tippri

व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन को जेल भेजा

Wed, 05 Oct 2016 12:37 AM IST
व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन को जेल भेजा
व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन को जेल भेजा Updated Wed, 05 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
pm pe tippri
mobile shimla
गांव अहारन में सोमवार को एक व्हाट्स एप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आपत्तिजनक चित्र डालने और उस पर टिप्पणी करने के मामले में ग्रुप के एडमिन को भेज दिया गया है। इससे पूर्व मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था।  बता दें कि गांव अहारन के कुछ युवकों ने हम है अहारन के लोग नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है। इसका एडमिन अहारन निवासी आरिफ पुत्र मुन्ना खां है। ग्रुप में शामिल इसी गांव के आजाद पुत्र जुम्मन खां ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आपत्तिजनक चित्र बनाकर डाल दिया। इसके साथ ही चित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कई लोगों को फारवर्ड कर दिया। इसकी जानकारी जब भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो वे भड़क गए। उन्होंने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र सिंह ने इस संबंध में तहरीर थान बरहन में देकर कार्रवाई की मांग की। इस आधार पर पुलिस ने आरिफ पुत्र मुन्ना खां और आजाद पुत्र जुम्मन खां के खिलाफ देरशाम मुकदमा दर्ज कर लिया। देरशाम पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी आजाद की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed