फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PIL in High court for CBI Investgaion

सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका

Sat, 13 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
PIL in High court for CBI Investgaion
संस्था की ओर से अधिवक्ता डाक्टर नूतन ठाकुर ने कहा कि शैलेंद्र
विज्ञापन
अग्रवाल अपनी ऊंची पहुंच के चलते 14-14 गनर लेकर चलता था। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से पीआईएल की जानकारी दी। उनका कहना है कि शैलेंद्र के साथ पूर्व डीजीपी एएल बनर्जी और एसी शर्मा ने भारी धन उगाही की।
इस मामले की सीबीआई जांच अनिवार्य है। पीआईएल में इसके अलावा एक न्यायिक आयोग गठित कर इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की गई है।
लेकिन तैयारी ईओडब्लू जांच की
आगरा। इस जालसाजी केस में बड़े अफसरों के नाम सामने आते ही एक ओर सीबीआई जांच की मांग ने जोर पकड़ा है तो दूसरी तरफ जांच बदले जाने की चर्चाओं ने। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह मामला पुलिस की इकोनोमिक ओफेंस विंग (ईओडब्लू) को सौंपा जा सकता है। इसकी तैयारी पहले से चल रही थी लेकिन अब संभावना बढ़ गई है। ईओडब्लू आर्थिक अपराध की जांच करने वाली जांच एजेंसी है। इसमें जांच बहुत लंबे समय में पूरी होती है। अगर जांच इस एजेंसी के पास पहुंच गई तो मुश्किल में फंसे अफसरों को बड़ी राहत मिल सकती है। क्योंकि सीबीआई जांच का सामना करना दागी अफसरों के लिए बहुत मुश्किल होगा। सीबीआई की टेक्निकल वंग ने ही शैलेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के साथ एसएमएस डिकोड किए। जिस तरह आला अधिकारियों के कनेक्शन शैलेंद्र के साथ सामने आए हैं, उससे सरकार के लिए भी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed