{"_id":"5f72e0068ebc3e9b7d3fd9e9","slug":"old-man-murdered-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, वारदात के पीछे जमीन की रंजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैनपुरी: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, वारदात के पीछे जमीन की रंजिश
Tue, 29 Sep 2020 12:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक कप्तान सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के गांव मनोना में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
करहल थाना क्षेत्र के गांव मनोना में मंगलवार की सुबह 60 वर्षीय कप्तान सिंह की शव घर के बाहर चारपाई पर मिला। धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या की वजह जमीन को लेकर रंजिश बताई है। परिवार के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन