{"_id":"59d4fffb4f1c1bc9538b5b1b","slug":"old-man-in-mainpuri-done-suicide-after-blaming-him-as-ram-rahim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम कहकर चिढ़ाते थे लोग, दुखी हो वृद्ध ने उठाया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम रहीम कहकर चिढ़ाते थे लोग, दुखी हो वृद्ध ने उठाया ये कदम
ब्यूरो/अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी)
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में लोगों के चिढ़ाने से दुखी हो एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है लोग वृद्ध के चरित्र को लेकर उंगली उठाते थे और उसे राम रहीम कहकर चिढ़ाने लगे थे। इससे आजिज आकर वृद्ध फांसी पर झूल गया।
बता दें कि थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में बुधवार की सुबह एक वृद्ध की लाश पेड़ पर लटकती मिली। यह लाश गांव भांवत निवासी दीनदयाल शर्मा (55) की थी। बताया गया है कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद वह सो गया था। बुधवार की भोर करीब चार बजे वह उठकर जंगल की ओर चला गया।
काफी देर तक जब वह नहीं लौटा, तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने दीनदयाल का शव जंगल में पेड़ पर लटके होने की जानकारी दी। यह जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। परिवारीजनों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का मानना है कि किसी बात से क्षुब्ध होकर वृद्ध ने आत्महत्या की है। पर, कारण कोई नहीं बता सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम रहीम कहने से क्षुब्ध था
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में फांसी लगाकर जान देने वाला वृद्ध खुद को राम रहीम कहने से क्षुब्ध था। इस घटना के बाद पीड़ित के घर पहुंचे विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। बताया कि कुछ लोग दीनदयाल के चरित्र को लेकर आरोप लगाते थे। उन्हें राम रहीम कहकर चिड़ाया जा रहा था। आए दिन चरित्रहीनता के आरोपों से क्षुब्ध होकर दीनदयाल ने फांसी लगाकर जान दे दी।