{"_id":"ccc3867e4d6e63b8086dd2c4ee284d60","slug":"officer-doing-work-according-to-governmet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रहे उच्च अधिकारी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रहे उच्च अधिकारी’
ब्यूरो अमर उजाला, खेरागढ़
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी के
विज्ञापन
नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को
लूट, खसोट और झूठ की सरकार बताया। बाद में राज्यपाल के नाम एसडीएम को
ज्ञापन दिया।
डा. त्रिपाठी ने कहा कि उच्च अधिकारी प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकार जगेंद्र की हत्या को निंदनीय घटना बताया। प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का मुआवजा देने में सरकार पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। सांसद चौधरी बाबूलाल ने सपा नेताओं पर शमसाबाद में बंजारों की जमीन पर जबरन कब्जा करवाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री श्याम भदौरिया ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्यामसुंदर पाराशर और पूर्व विधायक अमर सिंह परमार ने सपा सरकार को जन विरोधी बताया। विपिन डेविड, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया, महेश बघेल, मनोज गुप्ता, विजयपाल सिंह, बचनेश त्यागी, दिनेश गोयल, होतम सिंह, राजेश शर्मा, अशोक लवानिया आदि मौजूद रहे।
इनसेट
प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क
बाह/पिनाहट/फतेहपुर सीकरी/किरावली। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। भाजयुमो के जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौर, प्रयाग नरायन शर्मा आदि, पिनाहट के रामनरेश परिहार, राधाचरण माहौर आदि ने सोमवार को कई गांवों में जनसंपर्क किया। वहीं, एक जुलाई को तहसील किरावली में प्रदर्शन के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, ठाकुर श्यामबाबू, राघवेंद्र राना आदि ने गांव चौमा शाहपुर, चुरियारी, रसूलपुर, चौमा, पाली आदि में लोगों के साथ बैठकें की। किरावली में जयवीर सिंह, अवधेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।