{"_id":"571a84dc4f1c1bac278b4639","slug":"no-fir-on-jewellers-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के गहनों की चोरी पी गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख के गहनों की चोरी पी गई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइव स्टार होटल मुगल शेरेटन से नोएडा निवासी गोकुल कक्कड़ की मां रीता कक्कड़ का पांच लाख के जेवरात, 45 हजार कैश और दो आई फोन से भरा पर्स उड़ा लिए जाने की घटना को ताजगंज पुलिस पी गई है। इसकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई है। सवाल सिर्फ चोरी का नहीं, होटल की सुरक्षा में चूक का भी है। आरोप है कि होटल के एक बड़े हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाए ही नहीं गए हैं। इसी कारण घटना कैमरो में कैद नहीं हो पाई है।
इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करना तक जरूरी नहीं समझा। घटना बुधवार रात को हुई थी। नोएडा के सेक्टर 51 निवासी गोकुल कक्कड़ शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। कार्यक्रम इसी होटल में था। वे ठहरे भी यहीं पर थे। रात में वे लोग जब शादी के रिसेप्शन में व्यस्त थे, तभी यह घटना हुई।
उन्होंने गुुरुवार सुबह ताजगंज पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने इस पर थाना की मुहर लगाकर इसे रिसीव किया।
उनसे कह दिया कि एफआईआर की कॉपी बाद में मिलेगी, लेकिन उनके जाने के बाद केस दर्ज ही नहीं किया। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी सूचना के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
होटल में कैसे पहुंचा चोर
आगरा। गोकुल कक्कड़ का यह भी सवाल है कि होटल में बगैर आईडी के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है। फिर चोर अंदर कैसे पहुंच गया। उनका आरोप है कि इसमें या तो स्टाफ की लापरवाही है या फिर मिलीभगत।