Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud case filed against Rohit, owner of the 'R. Bajpai' food chain

Bareilly News: आर बाजपेई फूड चेन के मालिक रोहित पर ठगी की रिपोर्ट

Sun, 22 Nov 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against Rohit, owner of the 'R. Bajpai' food chain
बरेली। आर बाजपेई फूड चेन का मालिक रोहित बाजपेई अपने कर्मचारियों व फ्रेंचाइजी वालों के रुपये लेकर दिवाली से पहले ही भूमिगत हो गया है। 30 कर्मचारियों आर बकायेदारों ने रविवार को बारादरी थाने में उसके खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नवादा शेखान निवासी अरशद ने बताया कि वह रोहित के आउटलेट पर मैनेजर की नौकरी करते थे। 35 हजार रुपये बकाया हो गए, लेकिन मालिक ने भुगतान नहीं किया। इसी तरह रोहित के प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले मार्केटिंग मैनेजर रोहित शर्मा के 80,547, मैनेजर दीपक अग्रवाल के 35 हजार, ड्राइवर प्रिंस के 28 हजार, रसोइया विवेक के 67 हजार, हेल्पर गौरव के 21 हजार, नितिन के 21 हजार, तंदूर शेफ विपिन के 42 हजार, यशवीर के 14 हजार, हेड शेफ सिद्धार्थ के 2,70,000, चाट ठेकेदार अजय यादव के 90 हजार, तंदूर कारीगर सुनील के 21 हजार, देवराज के 15 हजार, विवेक के 15 हजार रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

रोहित अपने यहां काम करने वाले लवकुश के 14150, सचिन के 15 हजार, करन के 5 हजार, विकास के 16,500, पिंकूल के 10 हजार, आकाश के 14,150, सतीश के 50 हजार, राहुल के 5 हजार, आकाश के 30 हजार, सिवरीश के 40 हजार, रत्नेश के 60 हजार, राजा के 2.53 लाख, सलमान के ढाई लाख, विक्की के 7.60 लाख, शरीफ के 3.54 लाख और रवि के 3 हजार रुपये भी ले गया है। कर्मचारियों ने जब रोहित पर रकम देने का दबाव बनाया तो उसने सात नवंबर का वादा किया और उससे पहले भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे सस्ता खाना देने का दावा, झांसे में आए कई राज्यों के लोग
रोहित के फूड चेन की आउटलेट्स पर 150 रुपये में देसी घी के कई व्यंजन मिलते थे। उसने 150 रुपये में अनलिमिटेड खाने का रेस्टोरेंट भी खोला था। एक बार 150 रुपये का कूपन लेकर कितना भी खाना खाओ, ऐसा ऑफर भी वह दे रहा था। इसी कारण आर बाजपेई के रेस्टोरेंट चर्चा में आ गए। रोहित ने कई यूट्यूबरों से भी अपना प्रचार-प्रसार भी कराया। यही वजह रही जो पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा के भी कई लोगों ने रोहित से संपर्क किया। फ्रेंचाइजी के नाम पर रोहित ने इनसे लाखों रुपये वसूले। ऐसे कई लोग अब रोहित के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।
मैनेजर अंकुर की ब्रेन हेमरेज से हो चुकी मौत
प्रेमनगर में आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले अंकुर मिश्रा की पांच दिन पहले मौत हो गई थी। उनके भाई गौरव मिश्रा ने बताया कि अंकुर काफी समय से रोहित बाजपेई की टीम में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे। अंकुर का रोहित पर करीब 70 हजार रुपया बकाया था। रोहित के भागने के बाद बकायेदार भी अंकुर को परेशान कर रहे थे। इसी तनाव में उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। गौरव के मुताबिक, डॉक्टरों ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने बिना कानूनी कार्रवाई के भाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

वर्जन
कर्मचारियों और बकायेदारों की ओर से दी गई तहरीर पर रोहित बाजपेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी पुलिस को रोहित का पता लगाने व गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ी तो टीम को बाहर भेजा जाएगा। - शिवम आशुतोष, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed