{"_id":"6b032af14bfd647d44073d03","slug":"grooms-cousin-dies-after-falling-into-a-well-during-a-ritual-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1720212-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई : पूजन के दौरान कुएं में गिरकर दूल्हे के मौसेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई : पूजन के दौरान कुएं में गिरकर दूल्हे के मौसेरे भाई की मौत
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलादादपुर नेवादा में कुआ पूजन के दौरान दूल्हे के मौसेरे भाई की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
अलादादपुर निवासी सुखदेव के पुत्र नीरज की शादी शनिवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए नीरज के मौसा उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के हर्रईपुर निवासी योगेश कुमार भी अपने परिवार के साथ आए थे। योगेश की पत्नी बबली अपने बेटे दीपांशु (6) के साथ बरात रवाना होने से पहले कुआं पूजन के लिए रिश्तेदारों के साथ गांव स्थित कुएं पर गई थीं। इस दौरान दीपांशु कुएं में गिर गया। कुएं में उतरकर ग्रामीणों ने दीपांशु को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाई-बहन में छोटा था। हादसे की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिना गाजे-बाजे के गई बरात, आठ लोग शामिल
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। ढोलक की थाप पर गाए जा रहे मंगल गीत थम गए। इसकी जगह रोने बिलखने की आवाजें सुनाई देने लगीं। बिना गाजे-बाजे के ही आठ लोगाें के साथ बरात उन्नाव जनपद के औरास के लिए रवाना हुई। रविवार सुबह बरात दुल्हन को विदा कराकर जल्दी ही वापस भी आ गई।