Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Side story for Gorakhpur, Meerut, and Uttarakhand

Bareilly News: गोरखपुर, मेरठ व उत्तराखंड के लिए साइड स्टोरी

Sun, 22 Nov 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Side story for Gorakhpur, Meerut, and Uttarakhand
बहेड़ी (बरेली)। किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस-प्रशासन की गुरुद्वारा कमेटी व सिख संगत के साथ पांच घंटे तक मैराथन बैठक हुई। संगत ने दावा किया कि प्रशासन ने भोग से पहले विवादित जमीन भगवान सिंह के आश्रितों के नाम करने, आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजे की मांग शासन तक पहुंचाने और सीओ अरुण कुमार सिंह की भूमिका की मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस पर कमेटी और सिख संगत ने भगवान सिंह का अंतिम संस्कार करने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार सुबह 10 बजे से ही सिख संगत जुटने लगी थी। आधे घंटे बाद मृतक भगवान सिंह के बहनोई उत्तराखंड के भाजपा नेता सुखदेव सिंह नामधारी भी पहुंच गए। गुरुद्वारे को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके अलावा कस्बे के हर चौराहे और सरकारी भवन के आसपास पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे गुरुद्वारे में पाठ शुरू हुआ जो 12 बजे तक चला। इसके बाद सिख संगत की बैठक शुरू हुई। इसी दौरान एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी उत्तरी संतोष कुमार भी गुरुद्वारे पहुंचे। अधिकारियों ने पहले गुरुद्वारे के मुख्य हॉल में जाकर दीवान पर मत्था टेका। इसके बाद कक्ष बंद करके बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर की प्रति सौंपी तो रखीं दूसरी मांगें
बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कृष्णपाल सिंह व अन्य के नाम दर्ज एफआईआर की प्रति सुखदेव सिंह नामधारी, जोगेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह उप्पल और रवि मल्होत्रा की छह सदस्यीय कमेटी को सौंपी। प्रति मिलने के बाद कमेटी ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये मुआवजा देने, 12 एकड़ कृषि भूमि वापस भगवान सिंह के वारिसों के नाम दर्ज कराने और आरोपियों की पैरवी करने वाले सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह को निलंबित करने की मांग रखी। यहां पीड़ित पक्ष व अधिकारियों की ओर से अपने-अपने तर्क रखे गए।

वर्जन
प्रकरण में लोगों का दावा है कि जमीन उनकी है और उनके नाम दर्ज की जाए। उनसे दावों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। उनकी जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed