फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbors raped 10 year old girl in firozabad

घर में घुसकर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2019 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Neighbors raped 10 year old girl in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 10 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची कक्षा तीन की छात्रा है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची मंगलवार को अपने घर पर अकेली थी। पिता, मां और बड़ी बहन सुबह ही मजदूरी करने गए थे। पड़ोस में रहने वाला युवक संदीप (18) बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बच्ची चीखी चिल्लाई तो उसे डरा धमका कर चुप करा दिया। परिजनों के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें घटना बताई। परिजनों की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। पीड़ित के परिजन शिकायत लेकर थाना पुलिस के पास गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। बच्ची को मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, लेकिन उसने मेडिकल नहीं कराया। 

घटना के संबंध में एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed