{"_id":"5a151ff74f1c1b68678bd4d0","slug":"neha-murder-case-hearing-will-be-in-agra-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुचर्चित नेहा हत्याकांड की सुनवाई अब आगरा में ही, पिता की याचिका खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहुचर्चित नेहा हत्याकांड की सुनवाई अब आगरा में ही, पिता की याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई की चार्जशीट से बढ़ी हैं आरोपी की मुश्किलें
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयालबाग शिक्षण संस्थान में एमटेक में नैनो टेक्नोलॉजी की शोध छात्रा नेहा शर्मा की हत्या के मामले की सुनवाई आगरा कोर्ट में ही होगी। नेहा के पिता चाहते थे कि केस यहां से दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया गया।
इस मामले में उदय स्वरूप आरोपी है, उस पर नेहा की हत्या और बलात्कार का आरोप है। वह जेल में बंद है। नेहा की हत्या 15 मार्च 2013 को संस्थान की लैब में हुई थी, उसे कटर से काटा गया था। इसकी जांच पहले पुलिस ने की। पुलिस ने उदय स्वरूप को मुख्य आरोपी और लैब असिस्टेंट यशवीर सिंह संधू को सह आरोपी बनाया था।
बाद में केस की जांच सीबीआई को चली गई। सीबीआई ने अकेले उदय स्वरूप को आरोपी बनाया। सीबीआई ने आगरा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। केस की सुनवाई यहीं पर चल रही है। इस बीच नेहा के पिता रक्षपाल शर्मा ने केस ट्रांसफर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने फोन पर इसकी पुुष्टि की है कि याचिका खारिज हो गई है। उधर आगरा कोर्ट में अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तारीख लगी है।