{"_id":"581e2a9d4f1c1b6265435dea","slug":"nakli-zink","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदौली में नकली जिंक बनाने का गोदाम सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंदौली में नकली जिंक बनाने का गोदाम सील
खंदौली में नकली जिंक बनाने का गोदाम सील
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खंदौली में नकली जिंक बनाने का गोदाम सील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम पोइया के नगला आशा में शनिवार को एसडीएम और कृषि विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। टीम को वहां जिंक में चूना मिलाकर तैयार नकली जिंक की पैकिंग होती मिली। इस पर टीम ने गोदाम स्वामी को हिरासत में लेकर गोदाम सील कर दिया है। टीम ने जिंक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
ट्रांस यमुना आगरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामशंकर का खंदौली के ग्राम नगला आशा पोइया में शिवा एग्री बायोटेक के नाम से गोदाम है। शनिवार को एसडीएम सुनील कुमार वर्मा और जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने टीम सहित छापा मारा। टीम को इस दौरान गोदाम में जिंक के नाम पर उत्तम मोनो में चूना मिलाकर नकली जिंक तैयार होते मिली। इसे जायम कहा जाता है जो कि पूरी तरह प्रतिबंधित है। उसकी 250 बाल्टियां मौके से बरामद की गईं। कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया की जायम को प्रतिबंधित किया गया है। यह दवा किसानों के साथ धोखा है। गोदाम से तराजू, सिलाई मशीन, पैकिंग मशीन के अलावा शिवा कंपनी के खाली पाउच भी बरामद हुए हैं। मौके पर बायोजीवन जायम की 750 और श्रीराम जायम की 800 बाल्टियां, जायम बनाने सामान करीब 240 कट्टा, बायोफिरंगी की 200 शीशी और फोल्विक एसिड 30 किलो मिलने पर गोदाम को सील कर दिया गया। टीम ने जिंक का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। गोदाम स्वामी मुकेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।
------
लोकल पुलिस को नहीं दी गई सूचना
खंदौली। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि छापामार कार्रर्वाई की सूचना स्थानीय पुलिस और विभाग के लिपिकों को नहीं दी गई थी। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन से पुलिस को साथ भेजा गया था।