फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother and son murdered in etah

एटा: पत्नी और आठ साल के सौतेले पुत्र की ईंटों से कुचलकर हत्या, मासूम बेटी को लेकर आरोपी फरार

Fri, 27 Nov 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2020 12:09 AM IST
सार

  • एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह दोनों के शव मकान में मिले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
mother and son murdered in etah
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली नगर के मोहल्ला शास्त्रीपुरम में बुधवार की रात महिला और उसके आठ वर्षीय बेटे की ईंटों से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड में पुलिस मृतका के पति को ही आरोपी मान रही है। उसको गुरुवार की सुबह लोगों ने मकान से बाहर जाते हुए देखा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


नवीन आवासीय कालोनी शास्त्रीपुरम स्थित वीरेंद्र सिंह सोलंकी पुत्र सोवरन सिंह निवासी गली बल्देव सहाय का मकान बना हुआ है। इस मकान में गंधर्व सिंह निवासी नगला जैली थाना पटियाली (कासगंज) पत्नी अंजू (40) और सौतेले पुत्र प्रताप (8) और बेटी किरन (4) के साथ रह रहा था। अंजू गंधर्व सिंह की दूसरी पत्नी थी। 
विज्ञापन



अंजू पर पहले पति से आठ साल का बेटा प्रताप था। बुधवार की रात अंजू और उसके पुत्र प्रताप की हत्या कर दी गई। दोनों के चेहरे ईंटों से कुचले गए। गुरुवार की सुबह गंधर्व सिंह करीब छह बजे मकान के मुख्य दरवाजा से निकला, इस दौरान पड़ोसी रहीसपाल से मुलाकात भी हुई। उसके साथ उसकी बेटी किरन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में पड़े थे मां-बेटे के शव

इसके बाद रहीसपाल का कार चालक मकान में खड़ी कार निकालने गया तो खिड़की खुली हुई थी और मुख्य गेट में अंदर से ताला पड़ा था। चालक टीनशेड में रह रहे गंधर्व की तलाश में अंदर गया तो महिला और बालक के खून से सने हुए शव पड़े हुए थे। उसने अपने मालिक को शव पड़े होने की खबर दी। 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी सुनील कुमार, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खां और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंच गए। 

एसएसपी  सुनील कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच और डॉग स्क्वायड ने जांच की है। आरोपी की तलाश में चार टीमों को लगाया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed