फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing woman's body found in well over a week

एक सप्ताह से लापता महिला का शव कुएं में मिला

Thu, 02 Jun 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 02 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in well over a week
घरवालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप - फोटो : file photo
एत्मादपुर के ग्राम सिकतरा से एक सप्ताह पूर्व लापता विधवा का शव बुधवार को गांव के कुएं में पड़ा मिला। परिवारीजनों की निशानदेही पर फायरकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने शव बाहर निकाला। मृतका की मां ने पुलिस पर तलाश करने में लापरवाही और ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

सिकतरा निवासी सरिता (35) घर से लापता हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर सरिता की मां उर्मिला देवी अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव आ गईं। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। मायकेवाले तलाश में जुटे रहे। बुधवार को उन्हें गांव के ही एक कुएं में शव होने का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायरकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। यह पूरी तरह सड़ चुका था। शव की शिनाख्त उर्मिला देवी ने अपनी बेटी सरिता के रूप में की। सरिता की मां और मामा मुकेश धाकरे ने बताया कि दो वर्ष पूर्व दामाद संतोष कुमार की रेल दुर्घटना में मौत के बाद ससुरालीजन परेशान कर रहे थे। उन्होंने उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रखा है। सरिता अपने चार बच्चों अंजली, अर्जुन, नंदिनी, मोना का मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण करती थीं। उर्मिला देवी ने ससुरालीजनों पर सरिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, शव मिलने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, पीड़ितों ने ढूंढी लाश
एत्मादपुर थाना पुलिस की चार दिनों में दूसरी बड़ी लापरवाही सामने आई है। पहले हाजी मुईन के शव की शनाख्त में घोर लापरवाही बरती गई थी, उनका फोटो तक जनपद के अन्य थानों को नहीं भेजा गया। उनकी लाश एत्मादपुर में मिली थी। इसके बाद अब सरिता की कुएं में लाश मिलने के मामले में तो इंतहा ही हो गई। पुलिस को चार दिन पहले बताया गया था कि सरिता लापता है, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सैकड़ों लोग सुबह एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह के पास पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने शव निकलवाया। एसएसपी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है। जांच एसपी वेस्ट बबीता साहू को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक की हत्या कर 
शव कुएं में फेंका
एत्मादपुर। गांव नगला हरकेशी मेें बुधवार रात को कुएं में एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।

गांव नगला हरकेशी में बाहर की तरफ एक सूखा कुआं है। रात तकरीबन आठ बजे कुएं में ग्रामीणों ने बालक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक बालक की उम्र तकरीबन आठ साल है। वह नेकर पहने हुए है। इसके अलावा कोई कपड़ा नहीं पहना है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। शव एक दिन पुराना है। आसपास के गांव से लापता बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed