फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accused arrested for producing counterfeit notes worth one lakh rupees in exchange for 25,000 rupees.

Budaun News: 25 हजार के बदले एक लाख के नकली नोट बनाकर देने वाले दो आरोपी दबोचे

Sat, 10 Oct 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 10 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for producing counterfeit notes worth one lakh rupees in exchange for 25,000 rupees.
पुलिस की गिरफ्त जाली नोट बनाने का सरगना यावर अली और उसका साथी। संवाद
बदायूं। करीब पांच साल से नकली नोट बनाकर 25 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये के नकली नोट देने वाले गिरोह का सरगना और उसके साथी को अलापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरगना यावर अली और नुरुल हसन के कब्जे से 1,57,500 रुपये की कीमत के पांच-पांच सौ रुपये के 315 नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके साथ छह अधबने नोट और नकली करेंसी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। सरगना यावर अली के दो साथियों को कासगंज पुलिस ने चार सितंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कासगंज पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर अलापुर थाना पुलिस लंबे समय से गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में जुटी थी। शुक्रवार को सूचना पर भसराला गांव में थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने टीम के साथ छापा मारकर नकली नोट बनाने के आरोपी यावर अली और उसके साथी नुरुल हसन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकाॅर्ड में सरगना यावर अली पर बदायूं के अलापुर और बुलंदशहर समेत सात केस दर्ज है। साथी नुरुल हसन के खिलाफ भी अलापुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। सरगना आरोपियों को 25 हजार रुपये की असली करेंसी के बदले एक लाख रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराता था। इन नोटों को दूसरे जिलों के बाजारों में खपाया जाता था।
विज्ञापन

---

तीन सीरियल नंबर से छापे गए थे 200 नोट
कासगंज पुलिस ने 4 सितंबर को 200 नकली पांच-पांच सौ के नोट बरामद किए थे। शुक्रवार को अलापुर पुलिस ने 315 नोट बरामद किए। नकली नोटों की तकनीकी जांच में कई खामियां सामने आईं। इन नोटों पर केवल तीन सीरियल नंबर बार-बार छपे मिले। नोटों में लगा सुरक्षा धागा कागज के ऊपर चिपका हुआ था। वाटरमार्क और छपाई की गुणवत्ता भी असली नोटों से अलग पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वर्जन
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला से एक लाख रुपये के अधिक जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से जाली करेंसी बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए है। दोनों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज गया है।
अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी
---------
असली के साथ आगे-पीछे कर बाजार में खपाते थे नकली नोट
अभियुक्तों ने बताया कि वे नकली नोट तैयार कर उन्हें धीरे-धीरे बाजार में चलाते थे। नकली नोटों को असली नोटों के साथ आगे-पीछे लगाकर बाजार में चलाते थे। यावर थाना सोरो, जिला कासगंज में फरार चल रहा था। इसके गिरोह में शामिल रूपकिशोर उर्फ राजू निवासी सिकंदराबाद थाना मुजरिया एवं हाल निवासी लेखपाल कॉलोनी थाना गुन्नौर जिला संभल व ग्राम रामपुर थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस, गोविंद निवासी ग्राम भगवंतपुर थाना ढोलना जिला कासगंज को थाना सोरो पुलिस ने पकड़ा था। नूरुल हसन पहले भी थाना अलापुर से जाली करेंसी के साथ पकड़ा गया था। बरामद सामग्री का प्रयोग नकली नोट तैयार करने में किए जाने की बात भी अभियुक्तों ने कुबूल की है। नकली नोटों को भीड़भाड़ वाले बाजारों, त्योहारों और मेलों में खपाते थे।

---

यावर अली पर दर्ज हैं यह केस
अलापुर थाने में 2018 में आर्म्स एक्ट, 2019 में 13जी एक्ट, 2019 में धोखाधड़ी, नकली नोट बनाने सहित अन्य धाराएं, 2021 में आर्म्स एक्ट, 2023 में आर्म्स एक्ट, 2025 में नकली नोट सहित धाराओं में थाना नरौरा, जनपद बुलंदशहर में केस दर्ज हुआ था।

पुलिस की गिरफ्त जाली नोट बनाने का सरगना यावर अली और उसका साथी। संवाद

पुलिस की गिरफ्त जाली नोट बनाने का सरगना यावर अली और उसका साथी। संवाद

पुलिस की गिरफ्त जाली नोट बनाने का सरगना यावर अली और उसका साथी। संवाद

पुलिस की गिरफ्त जाली नोट बनाने का सरगना यावर अली और उसका साथी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed