{"_id":"6ac94de16435e917250e2c7b","slug":"two-accused-arrested-for-firing-in-the-air-palwal-news-c-24-1-pal1005-128976-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हवाई फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हवाई फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के गांव दिघोट की कॉलोनी में सार्वजनिक स्थान पर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक, गन लाइसेंस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, अपराध शाखा में तैनात एएसआई श्रीचंद की टीम को सूचना मिली थी कि दिघोट की कॉलोनी में दो व्यक्ति हथियार लेकर हवाई फायरिंग कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव सुगाव निवासी कौशलेन्द्र सिंह और राजबीर के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने कहा कि हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।