फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clash between two groups following collision of motorcycles; four injured.

Saharanpur News: बाइकों की टक्कर के बाद दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

Sat, 10 Oct 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups following collision of motorcycles; four injured.
लखनौती। गांव शकरपुर में दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आठ नामजद समेत 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पखनपुर निवासी अलिम और शकरपुर निवासी राघव की बाइकें मंदिर के पास आपस में टकरा गई थीं। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर उस समय मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद एक पक्ष के लोग कई बाइकों पर सवार होकर लाठी-डंडों और अवैध हथियारों के साथ राघव के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो हमलावर अपनी आधा दर्जन से अधिक बाइकें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस संघर्ष में सेठपाल, सतपाल, दिव्यांश और दुर्गेश घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सेठपाल, दिव्यांश और दुर्गेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित शकरपुर निवासी सुनील की तहरीर पर पुलिस ने पखनपुर निवासी समी, समीर, शमीम, साहिल, रहमान, शाहीन, शाकिब और शोएब सहित आठ नामजद तथा 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed