{"_id":"f4c52316ef47f7285711601fed47e9fb","slug":"marketers-meet-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट-दर-लूट, व्यापारियों ने डीआईजी को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट-दर-लूट, व्यापारियों ने डीआईजी को घेरा
ब्यूरो अमर उजाला अागरा।
Updated Tue, 14 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक के बाद एक हो रही लूट से भड़के व्यापारियों का गुस्सा सोमवार को डीआईजी लक्ष्मी सिंह के सामने फूट पड़ा। बोले, अब क्या पुलिस को किसी व्यापारी के मरने का इंतजार है। अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है।
व्यापारियों ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह से मुलाकात कर कहा कि रिंकू बंसल के साथ 1.62 करोड़ के सोने के जेवरात लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ है। इसी बीच बदमाशों ने सेक्टर पांच में प्रांशु ज्वैलर्स के मालिक पिता-पुत्र से लूट कर ली। ऐसे में सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। व्यापार करना मुश्किल हो गया है। घर से निकलते, दुकान से लौटते वारदात हो जाती है। सुरक्षित ही नहीं रहेंगे तो आगरा की बजाय दिल्ली में जाकर व्यापार करना पड़ेगा। डीआईजी ने कहा कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश देने में लगी हुई हैं। घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। माल भी बरामद किया जाएगा। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री गागन दास रामानी, सराफ कमेटी के धन कुमार जैन, नमक मंडी सराफा कमेटी के राजू मेहरा, पीड़ित सराफ रिंकू बंसल, अशोक सोनी, मोहनलाल अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, सुशील चौहान, पवन दौनेरिया, सुनील वर्मा, उत्तम वर्मा, अजय सोनी, अतुल बंसल, संजय कपूर, महेश चंद खंडेलवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौर, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, संजय गोलय आदि मौजूद रहे।
उठाई मांग
- शाम सात से 10 बजे के बीच शहर में चेकिंग करे पुलिस।
- बाजारों से ठेल-ढकेल हटाएं, अपराधी यहीं खड़े होकर करते हैं रेकी।
- व्यापारियों को चेकिंग के नाम पर परेशान नहीं किया जाए।
- सभी बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखें।
- सादा कपड़ों में भी पुलिस की टीम बाजार में सक्रिय रहें।
लूट की वारदात होती रहीं तो व्यापार कैसे करेंगे। सरकार राजस्व वसूल करती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
- टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा व्यापार मंडल
पुलिस घटनाओं के खुलासे में तेजी लाए। अगर, पुलिस बदमाशों को पकड़ने में सफल होती है तो टीम को सराफ कमेटी की ओर से ढाई लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- देवेंद्र दौनेरिया, संरक्षक, सराफा कमेटी
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। आए दिन होने वाली वारदात से व्यापार करना मुश्किल हो गया है। यही स्थिति रही तो कहीं और जाना पड़ेगा।
- राजू जौहरी, सराफ