फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mardar of oldman

वृद्ध की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Thu, 09 Jul 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 09 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
mardar of oldman
सैंया के गांव अयेला में लड़की भगाने के आरोपी युवक के पिता जंगलिया (65) की दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शव को घर के सामने बने कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद से गांव में जातीय तनाव फैल गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सवर्ण बहुल गांव में दलित जंगलिया पत्नी गुलाबवती के साथ रहते थे। उनके चारों बेटे शंकर, सोनू, रवि और विजय गांव से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि रवि के प्रेम संबंध गांव की सवर्ण युवती से चल रहे थे। 22 जून को रवि उसके मुरैना स्थित ससुराल से भगा ले गया था। मुरैना के दिमनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि विवाहिता मायके लौट गई थी। इस घटना के बाद से जंगलिया के परिवार से लड़की के परिवारीजनों की रंजिश हो गई थी। दबंग सवर्णों ने जंगलिया और गुलाबवती को घर से निकालकर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को पंचायत में दंपति को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया गया था। इस शर्त पर घर की चाबी सौंपी गई थी। पंचायत के बाद बुधवार दोपहर दो बजे दंपति सामान समेटने घर पहुंचा था। गुलाबवती ने पुलिस को बताया कि तभी लड़की के परिवारीजनों ने धावा बोल दिया। जंगलिया की गोली मारकर हत्या करके शव घर के सामने कुएं में फेंक दिया। गुलाबवती जान बचाकर भाग निकली। इसके बाद हमलावरों ने घर से जेवर और नगदी आदि लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खेरागढ़ राजेंद्र यादव सर्किल की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने कुएं से शव को निकाला। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि घटना में गांव के शिशुपाल और घनश्याम का नाम प्रकाश में आए हैं। तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।


गुलाबवती डर के मारे खेतों में छुपी रही
सवर्ण बहुल गांव में घटना के बाद दहशत फैल गई। गुलाबवती डर के मारे खेतों में छुपी रही। ग्रामीणों को घटना की जानकारी थी, लेकिन कई घंटे तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में चौकीदार ने पुलिस को वृद्ध की हत्या करके शव कुएं में फेंके जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed