फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Map dint smugglers Preparation of reach

मैप के सहारे तस्करों तक पहुंचने की तैयारी

Sun, 14 Jun 2015 02:30 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 14 Jun 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
गांजा तस्करी के मामले में गाजियाबाद से गिरफ्तार वाहन चालक को जीआरपी शनिवार को आगरा लेकर आई। उससे एक नक्शा बरामद किया गया है। पूछताछ मेें उसने कई अन्य खुलासे भी किए हैं। जीआरपी इसी आधार पर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं भारत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगरा कैंट स्टेशन पर बुधवार को पांच बैग में तस्करी कर लाया गया 80 किलो गांजा जीआरपी ने बरामद किया था। इसे दो युवक व तीन युवतियां छोड़कर भाग गईं थीं। तस्करों ने आगरा से भागने में जिस वाहन का प्रयोग किया था, उसे जीआरपी ने शुक्रवार को गाजियाबाद से बरामद कर लिया। शनिवार को बिहार निवासी वाहन चालक को आगरा लाया गया। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने तस्कर कहां से चले थे, कहां जाना था और कौन-कौन लोग शामिल हैं, के बारे में बताया है। जीआरपी ने उसके पास से एक नक्शा भी बरामद किया है। इसी के आधार पर जीआरपी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं जीआरपी आगरा की सूचना पर भारत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो युवकों को दरियागंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उनको तिहाड़ जेल भेज दिया। दोनों युवकों के पास से करीब 25 किलो गांजा फिर से बरामद हुआ।  
विज्ञापन


चालक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी तस्करों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- गोपेश नाथ खन्ना, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed