फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man tried to rape daughter of his friend in agra

दोस्त की नाबालिग बेटी पर बिगड़ी नीयत, नशेड़ी ने कर डाली ये हरकत

Sat, 02 Sep 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
man tried to rape daughter of his friend in agra
minor - फोटो : Demo Pic
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में 12 साल की बालिका के साथ उसके पिता के ही दोस्त ने अश्लील हरकत कर दी। बालिका का शोर सुनकर एक महिला आ गई। इस पर आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गया। मामले में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगर के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली एक महिला घरों में कामकाज कर अपना गुजार करती है। बीती 31 अगस्त को वह काम पर गई थी। घर में उसकी 12 साल की बेटी अकेली थी। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जब उसका पति काम से लौटकर आया तो उसका नशेड़ी दोस्त भी उसके साथ घर आ गया। उसकी पहले से ही उसकी बेटी पर नीयत बिगड़ी हुई थी। ऐसे में उसने महिला के पति को रुपये देकर शराब लेने के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर बेटी से गंदी हरकतें करने लगा। इससे घबराई बेटी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आई किरायेदार महिला ने जब बेटी से पूछा तो आरोपी शांत हो गया। इतने में महिला का पति भी आ गया। 


उसके आने पर युवक मौका देखते ही भाग निकला। इसके बाद जब महिला घर पर आई तो बेटी ने मां का सारी बात बताई। इसके बाद महिला ने थाना हरीपर्वत में मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed