{"_id":"6adfc4c4d8ab871845043259","slug":"youth-arrested-with-20-kg-of-poppy-husk-jhajjar-news-c-17-roh1019-944408-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किलो डोडा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 किलो डोडा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। महम पुलिस ने रोहतक-हिसार हाईवे के पास रेलवे स्टेशन रोड से फतेहाबाद जिले के गांव महमरा निवासी अमर सिंह को 20 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीला पदार्थ रखने के आरोप में 10 साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महम थाने में एक और एफआईआर दर्ज की है।
एंटी नारकोटिक्स स्टाफ के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति महम रेलवे स्टेशन से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर डोडा पोस्त लेकर खड़ा है। उसके पीठ पर एक बैग टंगा है और हाथ में दूसरा बैग है। पुलिस ने महम के नायब तहसीलदार राहुल बूरा की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। उसकी पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन और डायरी मिली। इसके बाद पीठ पर टंगे बैग से 12 किलो 360 ग्राम और दूसरे बैग से 8 किलो 20 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ वर्ष 2009 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें वह 10 साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने रतिया पुलिस से संपर्क किया तो इस जानकारी की पुष्टि हुई।