फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man shoot his brother in firozabad

लड़की के मोबाइल से बात करने पर उसके पिता और भाई को मार दी गोली

Sat, 29 Jul 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसागंज (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसागंज (फिरोजाबाद) Updated Sat, 29 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
man shoot his brother in firozabad
हत्या - फोटो : अमर उजाला
बेटी को फोन से बात करने से टोकने पर एक भाई ने अपने भाई और भतीजे को गोली मार दी। इसमें भाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भतीजे का आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में तहरीर आने का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद में सिरसागंज के गांव उरावर निवासी हरिभान सिंह का अपने ही भाई चंद्रभान से संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। हरिभान सेना से रिटायर्ड हैं। बताया गया है कि शनिवार को चंद्रभान की पुत्री मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान हरिभान ने उसे टोक दिया। 
विज्ञापन


इस पर हरिभान सिंह और चंद्रभान सिंह का विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आ गए और मारपीट व पथराव होने लगा। आरोप है कि हरिभान सिंह पक्ष ने चंद्रभान सिंह के घर पर धावा बोल दिया और महिलाओं व बच्चों की पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता बढ़ी तो हरिभान सिंह घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और चंद्रभान को गोली मार दी। पिता को गोली लगते ही चंद्रभान का पुत्र सोनेलाल हरिभान सिंह को पकड़ने दौड़ा तो हरिभान सिंह ने उस पर भी गोली चला दी। इसके बाद हरिभान सिंह और उसके साथी मौके से भाग गए।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां चंद्रभान सिंह ने दम तोड़ दिया। सोनेलाल की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। 


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके यहां दबिश भी दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद किशोरी के फोन पर बात करने को लेकर हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी हरिभान सिंह ने अपने भाई चंद्रभान व भतीजे सोनेलाल पर गोली चला दी थी। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed