फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man killed wife brutally in mainpuri

जुआरी ने बेटे के सामने ही बेरहमी से रेता पत्नी का गला, इस हालत में मिला शव

Mon, 25 Sep 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 25 Sep 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
man killed wife brutally in mainpuri
महिला को गला रेतकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा में महिला को गला रेतकर मार डाला गया। उसका शव नग्न हालत में बेड के नीचे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


महिला के गले पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार किया गया था। उधर, मायके वालों ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी पति और ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना घिरोर क्षेत्र निवासी भोला जैन करीब डेढ़ माह पूर्व दिल्ली से पत्नी माला देवी और पांच वर्षीय पुत्र राघव को लेकर मैनपुरी आ गया था। उसने मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी नवरत्न चौहान के नवनिर्मित मकान में एक कमरा किराए पर ले रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोला जुआ और सट्टा खेलने का आदी था। इस वजह से घिरोर में मिठाई की दुकान और अन्य कारोबार में उसे काफी नुकसान हो चुका था। कई लोगों का कर्ज भी हो गया था। सोमवार की सुबह जब मकान मालिक घर में दूसरे दरवाजे से दाखिल हुए तो देखा कि माला का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

पास ही खड़ा था बेटा

man killed wife brutally in mainpuri
हत्या - फोटो : अमर उजाला
समीप ही खड़ा राघव रो रहा था। मकान मालिक ने तुरंत ही मोहल्ले में ही निवास कर रहे मृतका के बहनोई धीरज गुप्ता और संदीप गुप्ता को जानकारी दी। माला का शव बेड के नीचे नगभन अवस्था में पड़ा हुआ था। 

मृतका के पिता जगदीश चंद्र ने थाने में तहरीर देकर दहेज में तीन लाख रुपये न देने पर पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।

पापा ने ही रेता मम्मी का गला

man killed wife brutally in mainpuri
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पांच वर्षीय पुत्र ने बताया कि पापा ने ही चाकू से मम्मी का गला रेतकर हत्या की है। उसने रसोई से वह चाकू भी बरामद कराया, जिससे गला रेता गया था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने आदि एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed