फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man killed her wife and two step son in mathura

पत्नी और सौतेले बेटों को गला रेतकर मारा, दिल्ली में पकड़ा गया दरिंदा

Mon, 04 Sep 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Sep 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
man killed her wife and two step son in mathura
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गोकुल बैराज के पास गणेशपुरम कॉलोनी में एक महिला और उसके दो बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके सिर पर भी भारी चीज से प्रहार किया गया है। इस ट्रिपल मर्डर के पीछे महिला के पति और उसके एक साथी का हाथ बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यदि हत्यारा कोई और होता तो चार साल की बच्ची को भी मार देता। बच्ची उसकी सगी बेटी थी और लड़के उसके सौतेले थे। हत्यारोपी पति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताए अनुसार बेटों जयकिशन उर्फ छोटू (15) और नीरज उर्फ भूरा (9) का शव एक चारपाई पर पड़ा था जबकि महिला शशि (36) का शव दूसरी चारपाई पर था। शशि के पास उसकी चार साल की बेटी सरस्वती भी सो रही थी, लेकिन उसे कहीं खरोंच तक नहीं आई है। घटना के बाद से शशि का पति बाबूलाल फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल पहले की शादी

बाबूलाल अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव गोरई का रहने वाला है। वह चार साल से गणेशपुरम कॉलोनी में रह रहा था। बताया जाता है कि बाबूलाल सात साल पहले मध्य प्रदेश के भोपाल से शादी करके शशि को लाया था। शशि के पहले से दो बच्चे जयकिशन और नीरज थे, जबकि सरस्वती बाबूलाल और शशि की बेटी है। 

अवैध संबंधों का शक

पुलिस फिलहाल मान रही है कि हत्या बाबूलाल ने ही की है। काफी दिनों से बाबूलाल और शशि में विवाद चल रहा था। मारपीट तक होती थी। बाबूलाल शनिवार रात अपनी कॉलोनी में ही लोगों से कहते सुना गया था कि वह पत्नी से समझौता करना चाहता है। 

घटना के मूल में बताया जा रहा है कि बाबूलाल के एक महिला से अवैध संबंध थे, शशि इसका विरोध करती थी। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति ने पत्नी और सौतेले बेटों को मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed