फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man being sent to jail after misbehaving with magistrate in agra

ताव में आकर मारा मजिस्ट्रेट की मेज पर घूंसा, फिर चुकाने पड़े पांच लाख

Sat, 19 Aug 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 19 Aug 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
man being sent to jail after misbehaving with magistrate in agra
court
विवादित जमीन के मामले में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम सुरेंद्र कुमार की कोर्ट में अपना पक्ष रखने पहुंचे एक पक्षकार को टेबल पर घूंसा मारना महंगा पड़ गया। पक्षकार की इस हरकत पर मजिस्ट्रेट ने उसे हिरासत में भेज दिया। बाद में पांच लाख का मुचलका भरने पर ही उसे जमानत दी गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा डायस का सिकंदरा क्षेत्र में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर बृजेंद्र लाल ने ढाबा बना लिया है। मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद भी यहां निर्माण किया जा रहा था। तब आगरा डायस की ओर से जिलाधिकारी के यहां शिकायत की गई थी। इस पर एसीएम प्रथम गुरुवार को जांच करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


यहां बृजेंद्र लाल और आगरा डायस के पदाधिकारियों ने जमीन पर अपना-अपना दावा पेश किया। मौके पर मामला सुलझा नहीं। उन्होंने शुक्रवार को दोनों पक्षकारों को कोर्ट में बुलाया था। दोपहर लगभग एक बजे वह सुनवाई कर रहे थे। मजिस्ट्रेट ने दोनों को अपने-अपने कागजात दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बृजेंद्र लाल भड़क गया। उसने ताव में आकर मजिस्ट्रेट की मेज पर घूंसा मार दिया। मजिस्ट्रेट का पारा हाई हो गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को कोर्ट में बुला लिया। शांति भंग के आरोप में थाना नाई की मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पांच लाख का मुचलका भरवाने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed