फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in doctor house in agra

आगरा में डाक्टर के घर दिनदहाड़े डाका, पॉश कालोनी में बेखौफ घुस आए बदमाश

Fri, 29 Dec 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 29 Dec 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
loot in doctor house in agra
डाका - फोटो : अमर उजाला
आगरा की सबसे पॉश कालोनी जयपुर हाउस इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े डाक्टर में घर में डाका पड़ गया। लोहामंडी थाने से 100 मीटर की दूरी पर बसी इस कालोनी में बदमाश बेखौफ घुसकर आधा घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे। इसके बाद डाक्टर को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 
विज्ञापन


घटनाक्रम गुरुवार को दोपहर में करीब 2 बजे का है। जयपुर हाउस कालोनी मे रहने वाले राकेश मित्तल के बेटे आशीष मित्तल चिकित्सक हैं। आगरा के प्रतापपुरा में उनका क्लीनिक है। आशीष के बड़े भाई रजत का कारोबार है। इनका परिवार संयुक्त रूप से जयपुर हाउस में बने मकान में रहता है। 
विज्ञापन


गुरुवार को डाक्टर आशीष अपने क्लीनिक पर थे और रजत अपने काम से गए थे। घर पर उनके पिता राकेश मित्तल, मां रागिनी और आशीष की पत्नी रिचा थीं। दोपहर में खाना खाने के बाद राकेश मित्तल बाहर चले गए। इसी के बाद छह बदमाश आए। तीन बदमाश गेट पर निगरानी करने लगे तो तीन अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

loot in doctor house in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने घर में घुसते ही राकेश मित्तल के नाती ध्रुव (8) और निखिल को गन प्वाइंट पर ले ‌लिया। इसके बाद रिचा और उनकी सास को धमकाकर सारे जेवर उतरवा लिए। बदमाश उनसे घर में रखे कैश के बारे में पूछने लगे, उन्होंने नहीं बताया तो जान से मारने की धमकी दी। 

इसी दौरान दो बदमाश कमरे में घुसकर अलमारियां खंगालने में जुट गए। तब तक अचानक आशीष मित्तल का घर पर आना हुआ। उन्होंने बाहर गेट खुला देखा तो शक हुआ। जब वे अंदर आए तो घर में घुसे दो बदमाशों को दबोच लिया। इसी दौरान बदमाशों और आशीष के बीच जमकर गुत्‍थमगुत्‍था हुई। 

loot in doctor house in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कमजोर पड़ते देख बदमाशों ने दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस पर आशीष रूक गए और बदमाशों ने उन पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इसके बाद वे लूटा हुआ माल लेकर भाग गए। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे पहुंच गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और अधिकारी भी आ गए। पुलिस ने मामले में घरवालों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कालोनी के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। 

कालोनी में रहते हैं भाजपा सांसद और विधायक

बता दें कि आगरा की जयपुर हाउस कालोनी को सबसे महंगी और पॉश कालोनी माना जाता है। यहां पर भाजपा का जिला और ब्रज क्षेत्र का कार्यालय है। फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल और विधायक चौधरी उदयभान की कोठी भी यहीं है। 

इसके अलावा आगरा विकास प्राधिकरण का कार्यालय भी जयपुर हाउस में है। और तो और शहर के बड़े कारोबारियों वाली यह कालोनी आगरा के लोहामंडी थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed