फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locks break in emi free car

ईएमआई फ्री कार के दफ्तर के तोड़े ताले, ले गए सामान

Tue, 11 Aug 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 11 Aug 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Locks break in emi free car
आवास विकास कालोनी स्थित ईएमआई फ्री कार के दफ्तर पर सोमवार दोपहर को एक बार फिर ग्राहक और फ्रेंचाइजी होल्डरों ने हंगामा काटा। शटर बंद देखकर उनका गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने शटर के ताला तोड़ दिया। दफ्तर में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान ले गए। सूचना पर सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने तोड़फोड़ की घटना से इंकार किया है। उधर, 34 लोगों ने डायरेक्टर के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि ईएमआई फ्री कार कंपनी में कार लगाने वाले आगरा, अलीगढ़ सहित कई जिलों के ग्राहक और फ्रेंचाइजी होल्डर अपनी कार की किश्त के लिए भटक रहे हैं। आरोप है कि कंपनी की ओर से किश्त के चेक नहीं दिए जा रहे हैं। इसको लेकर 15 दिन पहले भी दफ्तर पर हंगामा काटा गया था। डायरेक्टर ने कहा था कि दस अगस्त को किश्त के चेक दे दिए जाएंगे। इसके लिए काफी संख्या में लोगों को सोमवार को बुलाया गया था। जब लोग यहां पर आए तो उनको ताला लगा मिला। कंपनी कर्मचारियों और अन्य लोगों के फोन मिलाए तो स्विच आफ आए। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसके बाद शटर के ताले तोड़ दिए। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद कई लोग आफिस में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, फोन, मोबाइल चार्जर, सहित अन्य सामान उठाकर ले गए। जानकारी पर चीता मोबाइल के सिपाही भी पहुंच गए। पुलिस ने शटर गिरा दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर का कहना है पूछताछ में पता चला है कि कंपनी के लोगों ने खुद ही सामान निकाला था। ग्राहकों ने कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन

34 लोगों ने दी थाने में तहरीर
जालौन के प्रशांत त्रिपाठी, अलीगढ़ के गुरमीत, संजय, हरिद्वार के केके जादौन सहित 34 लोगों मेें धोखाधड़ी की तहरीर दी है। यह सभी लोग फ्रेंचाइजी होल्डर है। उनका आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर ने तीन-तीन लाख में फ्रेंचाइजी दी थी। इसके बाद उनसे कहा था कि कमीशन मिलेगा। इस पर उन्होंने कारों की ईएमआई का पेमेंट कर दिया, लेकिन अब कंपनी की ओर से उन्हें पेमेंट नहीं दिया जा रहा है। ईएमआई जमा न होने से ग्राहक उनके यहां पर चक्कर काट रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी भटक रहे हैं ग्राहक
ग्राहकों का कहना है कि कंपनी में आफर दिया था कि काम उनकी कंपनी की ओर से भरी जाएगी। इसके लिए उन्हें अपनी कार विज्ञापन लगाना होगा। किश्त चेक के माध्यम से पहुंचेगी। मगर, दो से तीन महीने से किश्त के चेक नहीं दिए जा रहे हैं। हर बार कंपनी के डायरेक्टर की ओर से यही कहा जाता रहा कि किश्त का पैसा दे दिया जाएगा। मगर, हर कई बार आफिस आने के बाद पेमेंट नहीं किया गया। बैंक से भी लोगों के पास फोन आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed