फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lekhpal shot dead in agra

दनादन वारदातों से आगरा में दहशत, देर शाम लेखपाल की गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Dec 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला मलपुरा (आगरा) Updated Fri, 29 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
lekhpal shot dead in agra
हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खेरागढ़ तहसील के महादेवा गांव के लेखपाल रमेश चंद चाहर ( 47) की गुरुवार रात करीब सात बजे उनके गांव नगला खेरा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


वह सदर तहसील में चल रहे लेखपालों के धरने में शामिल होकर नगला खेरा के ही अपने साथी खचेर सिंह ( 46) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दक्षिण बाईपास के अंडर पास के भीतर तीन युवकों ने उन दोनों पर तीन गोलियां चलाई। 
विज्ञापन


दोनों घायल हो गए। रमेश चाहर को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। खचेर सिंह को खेरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

lekhpal shot dead in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वारदात की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। हमलावरों की दिल्ली के नंबर की बाइक मौके पर छूट गई है। इसके नंबर की मदद से पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है। रमेश चंद चाहर ने दिन में लेखपाल साथियों के साथ सदर तहसील में धरना दिया था। 

घर लौटते समय गांव के ही मिस्त्री खचेर सिंह को बाइक पर बिठा लिया था। उधर, बदमाश अंडर पास में घात लगाए बैठे थे। रमेश चाहर और खचेर सिंह से पहले गांव का ही एक युवक वहां से गुजरा था।

lekhpal shot dead in agra
मौके से मिली बाइक - फोटो : अमर उजाला
उसने अंडर पास में खड़े युवकों से पूछा था कि वे क्यों खड़े हैं, क्या लूट का इरादा है। युवकों ने उससे कहा था कि लूट का नहीं, कुछ और इरादा है। इसके दो मिनट बाद ही जैसे ही रमेश चंद चाहर और खचेर सिंह पहुंचे, वैसे ही युवकों ने उन पर गोलियां चला दीं। 

वारदात का पता चलते ही लेखपालों का गुस्सा भड़क गया। डीएम गौरव दयाल भी एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण से कहा कि घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए। अखिलेश नारायण ने बताया कि मौके से मिली बाइक से सहारे सुराग तलाशे जा रहे हैं। उधर, डीएम के आदेश पर लेखपाल के शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया।

पत्नी की जान जाने से बची

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंची लेखपाल रमेश चंद चाहर की पत्नी बिलख बिलखकर रो रही थी और बार बार पति के शव से लिपट रही थी। उसे घर ले जाया जा रहा था, तो गाड़ी से कूद गई और एमजी रोड पर जा गिरी। तभी वहां से तेज रफ्तार वाहन गुजरे। लोगों ने जोर से चिल्लाकर उन्हें रुकवाया, वरना हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed