{"_id":"5ccfd8c4bdec2207226e9b25","slug":"lady-teacher-eaten-poison-in-government-school-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महिला शिक्षामित्र से परेशान होकर स्कूल में शिक्षिका ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: महिला शिक्षामित्र से परेशान होकर स्कूल में शिक्षिका ने खाया जहर, हालत गंभीर
Mon, 06 May 2019 12:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
बेहोश शिक्षिका के पास में खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के गोवर्धन के अड़ींग स्थित प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षिका ने जहर खा लिया। शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जहर खाने से पहले शिक्षिका ने एक एक पत्र लिखा है, जिसमें एक महिला शिक्षामित्र पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही शि
शिक्षिका ने लिखा है कि स्कूल की बात स्कूल में ही खत्म करने जा रही हूं। यह मेरा आखिरी पत्र है।
शिक्षिका ने पत्र में लिखा है कि पिछले छह-सात महीने से स्कूल की एक शिक्षामित्र उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। शिक्षामित्र स्कूल नहीं आती है और आती भी है तो एक दो घंटे बाद चली जाती है। यह बात विभाग के अफसरों को पता है।

शिक्षामित्र पर लगाया गंभीर आरोप
शिकायत पर भी महिला शिक्षामित्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उसके हौसले और बुलंद हो गए। आरोप है कि शिक्षामित्र ने स्कूल के सारे रजिस्टर अपने पास रख लिए। कई बार महिला शिक्षामित्र ने शिक्षिका से बदसलूकी की।
पत्र में यह भी लिखा है कि महिला शिक्षामित्र की हरकतों के बारे में शिक्षा अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मानसिक उत्पीड़न से शिक्षिका डिप्रेशन की शिकार हो गई।
शिक्षिका ने आखिर में लिखा है कि स्कूल की बात स्कूल में भी खत्म करने जा रही हूं। यह मेरा आखिरी खत है। उधर, शिक्षिका के जहर खाने की सूचना पर पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।