फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ipl k nam par thagi

पांच साल से चल रहा था मिनी आईपीएल के नाम पर ठगी का खेल

Tue, 04 Aug 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 04 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
ipl k nam par thagi
 मिनी आईपीएल में खेलने का मौका दिलाने के नाम पर बिजनौर का शातिर नदीम अहमद उभरते क्रिकेटरों के सपनों से पांच सालों से खेल रहा था। वह अब तक अलीगढ़ और आगरा में 100 युवा क्रिकेटरों से ठगी कर चुका है। इसमें से 20 क्रिकेटरों ने थाना न्यू आगरा में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे 14 अगस्त तक जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें, शातिर नदीम ने खुद को गोवा क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य बताकर मिनी आईपीएल में सेलेक्ट करने के नाम पर तीन-तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। उसके झांसे में आए आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद के तकरीबन सौ युवकों ने करोड़ों रुपये दे दिए। दो माह पहले अखबारों में गली क्रिकेट लीग का विज्ञापन प्रकाशित करके यह ठगी की थी। शक होने पर रविवार को उसकी ठगी का शिकार क्रिकेटरों ने ही उसे पकड़कर न्यू आगरा पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

बिसावर, सादाबाद से आए दिलीप ने बताया कि 2010 में स्पोर्ट्स की दुकानों पर क्रिकेट लीग का विज्ञापन देखा था। इसमें यूपीसीएल में विजेता टीम को 11 लाख रुपये धनराशि मिलने की बात कही गई थी। इसका प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होने के बारे में लिखा था। एक हजार रुपये में फार्म भर दिए। एक मैसेज भेजकर उन्हें अलीगढ़ के स्टेडियम में ट्रायल के लिए बुलाया गया। नदीम ने पूरा फर्जीवाडा़ करके नवंबर मेें बिजनौर और गाजियाबाद में कैंप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खेलने वालों से पांच-पांच हजार रुपये ले लिए। कैंप में मैच कराकर आठ टीमों का चयन कर दिया। इसके बाद बोली भी लगाई गई। वह ऐसे दिखा रहा था जैसे मिनी आईपीएल करा रहा हो। इसके बाद कई क्रिकेटरों को सिक्किम और असम की रणजी टीम में चयन कराने के नाम पर 4.5 लाख रुपये की डिमांड की। कई ने यह रकम उसे दे दी। इसके बाद उसने फोन उठाने बंद कर दिए। तब से उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

खुद को बताता था यूपीसीएल का चेयरमैन
नदीम अहमद खुद को यूपीसीएल का चेयरमैन बताता था। युवाओं को उसने कार्ड भी दिखाया था। पुलिस ने उसके पास से कार्ड के अलावा तकरीबन 10 एटीएम कार्ड और वीजा कार्ड बरामद किए हैं। उसके खिलाफ 100 शिकायत आ सकती हैं। पीड़ित लगातार थाना पहुंच रहे हैं।

इन्होंने दी है तहरीर
किरावली के गांव नगला टोडू निवासी सौरभ शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 411, 419, 420, 467, 468, 471 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मोहित, अमन बिंद्रा, मोहित, रविकुमार, ललित, रवि सिंह, नवल सिंह, राज लोधी, दीपक, अचिन शर्मा, विवेक यादव, कुलदीप सिंह, अभिषेक यादव, शक्ति वर्द्धन, अजेंद्र सिंह आदि ने तहरीर दी हैं। सभी तहरीर को एक ही मुकदमे में शामिल किया गया है।


थाने पहुंच गए परिवार के लोग
नदीम के पकड़े जाने की जानकारी भोजपुर, मुरादाबाद में रहने वाले जब उसके परिवार वालों को फोन पर दी गई तो वह अपने क्षेत्र के थाने पर पहुंच गए। उन्होंने उसके अपहरण की जानकारी दी। जिस नंबर से कॉल आई थी वह भी बताया। इस पर पुलिस ने फोन किया तो पता चला कि वह अपहरण में पकड़ा गया है।


ठगी के शिकार लोग
कुलदीप सिंह ---1.5 लाख  
राहुल अग्रवाल--50 हजार
सौरभ सिंह --50 हजार
देव --
प्रशांत --60 हजार
राजवीर --28 हजार
मोहित --1.5 लाख
अभिषेक यादव --50 हजार
मनोज --28 हजार
योगेश --30 हजार
पंकज जोशी =-36 हजार
योगेश कुमार --40 हजार
दीपक --27 हजार
राज --26 हजार
विश्वदीप --28 हजार
अजय कुमार ---29 हजार
मोहित --1.35 लाख
राजकुमार --30 हजार
अमन बिंद्रा --26 हजार
दिलीप कुमार --60 हजार
सुमित कुमार --50 हजार
आशुतोष --20 हजार
देव अचल --20 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed