{"_id":"597643dd4f1c1bf3358b45d7","slug":"invalid-vendors-looted-passengers-in-awadh-express-beaten-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को लूटा, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवध एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को लूटा, विरोध करने पर पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा ब्रांच लाइन पर अवध एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों ने जमकर उत्पात मचाया। पेठे की क्वालिटी व कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद वेंडरों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। यात्रियों के विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा। इस दौरान ट्रेन में मौजूद पुलिस ने भी यात्रियों की एक न सुनी।
बांद्रा से चलकर गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस रविवार देररात आगरा फोर्ट स्टेशन से चली तभी ट्रेन के जनरल कोच में करीब आधा दर्जन अवैध वेंडर चढ़ गए और पेठा बेचने लगे। यात्रियों का वेंडरों से पेठे की गुणवत्ता व रेट को लेकर विवाद हो गया। इसपर वेंडरों ने यात्रियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। यात्रियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी।
वेंडरों ने यात्री से रुपये भी लूट लिए। यात्रियों का आरोप है कि इस दौरान ट्रेन में चल रहे पुलिसकर्मियों को अवगत कराया लेकिन कोई मदद नहीं की। ट्रेन टूंडला स्टेशन के निकट पहुंचने पर वेंडर भाग गए। घटना के शिकार यात्री तुलाराम निवासी दीना नगर गोंडा, अनवर निवासी खलीलाबाद, प्रदीप शंकर निवासी नई हवेली बाराबंकी व अमित सिंह निवासी बस्ती हुए हैं।