{"_id":"59397b374f1c1b831c9ca4ce","slug":"in-etah-shemale-jam-road-after-murder-of-her-guru","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः गुरु की हत्या पर भड़के मंगलामुखी, जीटी रोड किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटाः गुरु की हत्या पर भड़के मंगलामुखी, जीटी रोड किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
मंगलामुखियों ने कोतवाली का घेराव किया
- फोटो : अमर उजाला
एटा के वनगांव स्थित चित्रगुप्त कालोनी में शहर के मंगलामुखी की बुजुर्ग गुरु राधारानी पंडित दिनदहाड़े घर में हत्या के बाद मंगलामुखी भड़क गए हैं। उन्होंने देर रात दिल्ली-कानुपर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मंगलामुखी पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार को दोपहर में राधारानी की उस समय हत्या कर दी गई। जब वे घर पर अकेली थीं। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट कर फरार हो गए। शाम तीन बजे मंगलामुखी की सेवादार घर लौटी तो हाथ-पैर बंधी लाश और बिखरा सामान देखकर उसकी चीख निकल गई। पुलिस, डागस्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया तो मंगलामुखियों ने जमकर हंगामा किया। एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। देर रात कई जिलों के आए मंगलामुखियों ने कोतवाली का घेराव किया। देर रात मामले की तहरीर लिखाई जा रही थी।
विज्ञापन
एटा-कासगंज के मंगलामुखी समाज की अध्यक्ष पूजा (55) ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर शासन-प्रशासन की ईंट से ईंट बजाने की चेतावनी दी है। चित्रगुप्त कालोनी में मंगलामुखी राधा पंडित (60) पचास साल से आलीशान कोठी में रहती थीं, वह शहर के अलावा कासगंज जिले के मंगलामुखियों की भी गुरु थीं। राधा की सेवा में बदायूं के गिन्नौर निवासी वर्षा और चिलासनी निवासी शोभा रहती थीं। जबकि शीतल रोजाना बधाई मांगने चांदपुर से एटा आती थी।
वर्षा और शोभा ने बताया कि राधा मां के कहने पर गुरुवार दोपहर शोभा अपने गांव चली गई, जबकि वर्षा किसी काम से शहर में निकल गई। बारिश के बाद वर्षा जब घर पहुंची तो राधा जमीन पर पड़ी थीं, उनके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा था। कोठी में चार कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
वर्षा ने बताया कि लुटेरों ने राधारानी के सिर और चेहरे पर कई बार किए थे। एटा-कासगंज के मंगलामुखी समाज की अध्यक्ष पूजा ने बताया कि राधारानी पंडित के पास करीब 40 तोले सोने के गहनों के अलावा चांदी के गहने भी थे। 10-15 तोले सोने के गहने तो वह हर वक्त पहने रहती थीं। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने लूटपाट के इरादे से हुई हत्या में किसी करीबी के शामिल होने बात कहते हुए हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए हैं।